{"_id":"5fc13bc08ebc3e9b9d119263","slug":"jewelry-full-of-jewelery-looted-on-the-strength-of-a-gun-banda-news-knp5966958133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से जेवर भरा बैग तमंचे के बल पर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से जेवर भरा बैग तमंचे के बल पर लूटा
विज्ञापन
अतर्रा। दुकान से घर जा रहे सराफ का जेवरों से भरा बैग बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूट लिया और फरार हो गए। सराफ के मुताबिक जेवरों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
यहां लखन कालोनी के ज्ञानेंद्र कुमार सोनी पुत्र रामलाल गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में सराफा की दुकान किए हैं। गुरुवार की शाम वह अपने पुत्र अमन के साथ दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहे थे। साथ में दुकान के जेवरात का बैग था।
गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव के पास दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर बैग छीन लिया। मारपीट भी की और भाग गए। ज्ञानेंद्र ने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।