{"_id":"698f60b31cdeb16cd8029777","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-by-locking-the-door-from-outside-banda-news-c-212-1-bnd1017-141059-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाहर से कुंडी बंद कर लाखों के जेवर व नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाहर से कुंडी बंद कर लाखों के जेवर व नकदी पार
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला चंद्रनगर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
मोहल्ला चंद्रनगर निवासी ऊषा पत्नी रमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने घर के एक कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी को खोलकर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर से करीब बारह हजार रुपये नकद के अलावा सोने के तीन मंगलसूत्र, तीन नथ, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की चूड़ियां, कमरबंद, पायल और बिछिया सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
पीड़िता ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और उन्होंने शोर मचाया, तब पड़ोसियों की मदद से कमरे की कुंडी खोली गई। थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।