{"_id":"5aeb44e24f1c1b76098b7d3d","slug":"jee-men-entrance-examination-of-17-children-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मेरीज के 17 बच्चों ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मेरीज के 17 बच्चों ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 03 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
उज्जवल, शाश्वत, कार्तिक व हरीओम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधा के झंडे गाड़ने के बाद अब जेईई मेन प्रवेश परीक्षा 2018 में बांदा के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे इसमें अव्वल रहे। यहां 17 छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। अब ये जेईई एडवांस परीक्षा में बैठेंगे। बृहस्पतिवार को नतीजा मिलने के बाद इन मेधावियों के घर से लेकर स्कूल तक खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) द्वारा जेईई मेन प्रवेश परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह परीक्षा 8 अप्रैल में हुई थी। देश में लगभग 12 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी। सेंट मेरीज के परीक्षार्थी भी शामिल थे। यह सभी बच्चे यहां इंटर के छात्र-छात्राएं हैं। सफल छात्र-छात्राओं में सिद्धार्थ यादव, आशीष मंगलानी, नरेंद्र सिंह, सत्यम पांडेय, सूरज नारायण, अभिषेक सिंह गौतम, अम्मार रजा, शुभांशु गुप्ता, आयुष श्रीवास, हरीओम, कार्तिक सोनी, कोमल रावत, हिमांशी सिंह, सरिता यादव, उज्ज्वल चित्रांश, शाश्वत गुप्ता और अतिकांत राजपूत शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल अध्यापक राहुल चौहान ने बताया कि इन सफल छात्र-छात्राओं को एनआईटी, सीएफटी और राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है। जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा और उसके आधार पर आईआईटी में प्रवेश पा सकेंगे। प्रधानाचार्य फादर सू साई रत्नम ने इन सभी मेधावियों को शाबासी दी है।
विज्ञापन