फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JE accused of sexual abuse again in CBI's possession

बांदाः यौन शोषण का आरोपी जेई फिर सीबीआई के कब्जे में

Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
JE accused of sexual abuse again in CBI's possession
बांदा। बच्चों के यौन शोषण करने के चर्चित मामले के मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन को एक बार फिर सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है। पांच दिन तक सीबीआई उसके उसके गुनाहों के सुबूत जुटाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब पौने एक बजे सीबीआई टीम के डिप्टी एसपी अमित कुमार अपने सात सदस्यीय दल के साथ दो लग्जरी वाहनों से जेल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सुबह ही जेल पहुंच गई थी। इसमें चालक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी थे। ये तीनों पीपीई किट पहने थे।
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारियों के पास बुधवार को बांदा की पंचम अपर जिला जज (पाक्सो एक्ट) अदालत से दिए गए रिमांड मंजूरी के आदेश की प्रति थी। डिप्टी एसपी ने आदेश की प्रति जेल अधीक्षक को सौंपी। कुछ देर तक कागजी औपचारिकताओं के बाद दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर सीबीआई टीम रामभवन को लेकर जेल गेट से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रामभवन ने गेट से बाहर निकलते ही अपना चेहरा छिपाने को सिर पर कंबल डाल लिया। उसके हाथ में बैग भी था। सीबीआई टीम ने आरोपी को एंबुलेंस में बैठाया और खुद अपने वाहनों में बैठकर एंबुलेंस के पीछे-पीछे चित्रकूट स्थित कैंप कार्यालय रवाना हो गई।

गौरतलब है कि पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने सीबीआई की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए आरोपी को 26 नवंबर को सुबह 9 बजे से 30 नवंबर की शाम 4 बजे तक आरोपी रामभवन को कस्टडी में लेने की सशर्त अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed