{"_id":"6776d3393cb55f97d902fab1","slug":"jan-nayak-in-800-meters-rajkumar-tops-in-400-meters-race-banda-news-c-212-1-bnd1006-120168-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 800 मीटर में जननायक, 400 मीटर दौड़ में राजकुमार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 800 मीटर में जननायक, 400 मीटर दौड़ में राजकुमार अव्वल
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 800 मीटर दौड़ में जननायक और 400 मीटर दौड़ में राजकुमार अव्वल रहे।
प्रधानाचार्य मधुसूदनदास इंटर कॉलेज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में बालक व बालिकाओं की वालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी, बॉलीबॉल बालक वर्ग में जसपुरा, बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। बैडमिंटन में श्रष्टि, अर्श प्रथम, गोलाफेंक में आरती, लक्ष्मी, प्रदीप सिंह, डिस्कस में अंशिका, लक्ष्मी, दीपक प्रथम, 100 मीटर दौड़ में आशिकी शाहिल प्रथम, 200 मीटर दौड़ में रीतू, रिंकी, साहिल, 800 मीटर दौड़ में जननायक प्रथम, 400 मीटर दौड़ में राजकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र के बच्चों ने अपना दमखम दिखाया । कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदित्य पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान समाजसेवी तोप सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, बच्चूलाल चौरसिया, जगदेव सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, कुलदीप, खेल प्रशिक्षक गीता आदि मौजूद रहे।