फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jam imposed against water crisis

पेयजल संकट के विरोध में लगाया जाम

Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed against water crisis

बबेरू। पेयजल समस्या से आक्रोशित कस्बे के लोगों और

विज्ञापन
ग्रामीणों ने ओरन तिराहे पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। इससे अमावस्या पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। एसडीएम ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग एक माह से पानी की गंभीर समस्या है। जिलाधिकारी ने दो बार यहां भ्रमण कर जल निगम अभियंताओं को नए नलकूपों में तत्काल बिजली कनेक्शन लेकर चालू करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अभी तक नलों में पानी नहीं पहुंच रहा।

टैंकरों के सहारे लोग काम चला रहे हैं। सोमवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने ओरन तिराहे पर जाम लगा दिया। देर तक जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अमावस्या पर मढ़ीदाई मंदिर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी मुश्किल उठानी पड़ी।

एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव जाम स्थल पहुंचे। जल संस्थान कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल जलापूर्ति करने व पेयजल व्यवस्था करने की हिदायत दी। उनके समझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। रमेश, लल्ला, शंभू, विजय, मुन्ना सिंह, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed