फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jaiprakash Narayan was the pioneer of total revolution: Manoj

समग्र क्रांति के प्रणेता थे जयप्रकाश नारायण : मनोज

Wed, 11 Oct 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jaiprakash Narayan was the pioneer of total revolution: Manoj
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में समग्र क्रांति प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज ने किया।
विज्ञापन

डीआरआई की शोधशाला प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हमारे देश का ऐतिहासिक दिन है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिन्होंने समग्र क्रांति का आह्वान किया था। देश के प्रजातंत्र को बचाने के लिए उन्होंने जिस तरह युवा तरुणाई को शंखनाद किया था। जेपी ने सत्ता की कुर्सी से दूर रहकर भी जो अलख जगाई, वह आज भी इतिहास के पन्नों में अंकित है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने लोकनायक को किया याद
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बुधवार को जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा देते हुए तात्कालिक सरकार के खिलाफ छात्रों , नौजवानों एवम किसानों को एक जुट होने का संकल्प दिया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि जब जब सत्ता निरंकुश होती है तब तब समाज को लोकनायक जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए आंदोलन को याद करती है। जिला प्रवक्ता सुभाष पटेल, राजा यादव ,शीलू यादव,अभिलाष यादव, निजाम सिद्दकी, मंगल सिंह यादव, रामू पांडेय, उमाकांत यादव, मो. गुलाब खान आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed