फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jagriti Morcha sent memorandum to Governor

जागृति मोर्चा ने गवर्नर को ज्ञापन भेजा

Thu, 04 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jagriti Morcha sent memorandum to Governor
बांदा। राष्ट्रीय अति पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा की बांदा यूनिट ने प्रदेश के राज्यपाल को 20 सूत्री ज्ञापन भेजा है। प्रशासन के जरिए बुधवार को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार आने के बाद एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। कानून व्यवस्था शून्य है। जातिवादी दबंगों का मनोबल चरम पर है। प्रशासन उन्हीं का साथ दे रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन जातियों के लोगों के साथ हुए अपराधों का हवाला भी दिया गया है। मांग की गई है कि जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के निर्दोष विद्यार्थियों की तत्काल रिहाई, मॉब लीचिंग रोकने के लिए संसद में कानून, मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे सांप्रदायिक जहर पर दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को 50 लाख की मदद, उपरोक्त जातियों के लोगों के फर्जी इनकाउंटर की उच्चस्तरीय जांच, यूपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण आदि मांगें की गईं।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ रिट दायर की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद सहित संतोष कुमार, चुनुबाद, कालीचरन, भगवानदीन, अधिवक्ता उमलेश भारतीय व रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed