{"_id":"589e08334f1c1be71737ad77","slug":"iti-capture-kcnit-cricket-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीएनआईटी क्रिकेट ट्राफी पर आईटीआई का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीएनआईटी क्रिकेट ट्राफी पर आईटीआई का कब्जा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई टीम कप्तान को क्रिकेट ट्राफी देते केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण कुमार निगम।
- फोटो : amarujala
‘स्पोर्टिका 2017’ वार्षिक खेल समारोह शुक्रवार को खत्म हो गया। विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। केसीएनआईटी क्रिकेट लीग ट्राफी आईटीआई ने जीती। ‘मैन आफ द सीरीज’ वेद प्रकाश को मिला। आयोजन कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ने किया था।
विज्ञापन
क्रिकेट लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कालेज ग्राउंड में फाइनल मैच ईसीईएन व आईटीआई के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईटीआई टीम ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। ईसीईएन टीम 83 रन पर आल आउट हो गई। आईटीआई विजेता बनी।
विज्ञापन
केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण कुमार निगम व संस्था के डीन डा.विवेक सिंह राठौर ने विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड और इनाम दिया। बैडमिंटन, शतरंज व कैरम गेम भी हुए। बैडमिंटन में अबसार अहमद सिद्दीकी (डिप्लोमा सिविल तृतीय वर्ष) व बालिका में सांदली गुप्ता (बीटेक सीएस चतुर्थ वर्ष) ने बाजी मारी। शतरंज में शशांक सुखेजा (बीटेक सीएस प्रथम वर्ष) विजेता बने।
विज्ञापन
कैरम में क्षितिज शर्मा (बीटेक सीएस प्रथम वर्ष) ने आकाश वर्मा (बीटेक सिविल द्वितीय वर्ष) को पराजित किया। बैडमिंटन में उप विजेता कुश नारायण द्विवेदी व साधना गुप्ता और शतरंज में अनूप कुमार रहे। इंडोर गेम्स संयोजक अंबरीश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश खरे और आउट डोर गेम्स संयोजक देवेंद्र सिंह रहे। इस दौरान विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, टीचर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।