फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Italian citizen's iPhone recovered from thieves

Banda News: चोरों से इटली के नागरिक का आईफोन किया बरामद

Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Italian citizen's iPhone recovered from thieves
बांदा। खजुराहो से प्रयागराज का सफर कर रहे इटली के नागरिक का ट्रेन से चोरी गया आई फोन जीआरपी थाना पुलिस ने साल भर के बाद दो चोरों के पास से बरामद कर लिया। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इटली के मिलान लोम्बार्डिया शहर के लियोपोर्डो किकोगनारा निवासी मिचेल कोल्लू आठ दिसंबर 2023 काे खजुराहो से प्रयागराज की यात्रा आंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस के ए-वन कोच में सफर कर रहे थे। इस दौरान उनका आईफोन चोरी चला गया था। उन्होंने उसी दिन प्रयागराज में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी विवचेना प्रयागराज से स्थानातंरित होकर 23 जनवरी 2024 को आई थी। तब से जीआरपी बांदा पुलिस विदेशी नागरिक का आई फोन तलाश रही थी।
विज्ञापन

जीआरपी थाना इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि 12 जनवरी 2025 को बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के माल गोदाम के अंतिम छोरा के रेल पटरी के किनारे बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी सत्यमोहन वर्मा (33), व सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विदेशी नागरिक का आईफोन व एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विदेशी नागरिक मिचेल कोल्लू से संपर्क कर उनको बरामद आईफोन के बारे में अवगत कराया गया है। इस खुलासे में इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री, एसआई शेरे आलम खां, हेड कांस्टेबिल राजू, अनूप राय, कामता सिंह, अंकित यादव, विनोद कुमार, प्रभात तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed