फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   It rains in Sawan, threat of drought averted

सावन में बरसे बदरा, टला सूखे का खतरा

Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
It rains in Sawan, threat of drought averted
It rains in Sawan, threat of drought averted - फोटो : BANDA
बांदा। मानसूनी बादलों ने चित्रकूटधाम मंडल में मंडरा रहा सूखे का खतरा फिलहाल टाल दिया है। सावन में बदरा बरस पड़े हैं। पूरे मंडल में पिछले 24 घंटे से बादल टस से मस नहीं हुए। बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल में करीब 30 मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई। उधर, मंडल के लगभग सभी बांधों में भी कम या ज्यादा बारिश हो रही है। मंडल के गंगऊ व बरियारपुर बांध/वियर से क्रमश: 10,640 और 8690 क्यूसिक पानी उफना कर केन नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन

15 जून से शुरू हुए वर्षाकालीन मौसम में अब तक मानसून चुप्पी साधे था। सूखे के हालात बनने लगे थे। लेकिन सावन की शुरुआत होते ही बुंदेलखंड और चित्रकूटधाम मंडल में मानसूनी बादलों ने आमद दर्ज करा ली है। दो दिनों से यह लगातार जमे हुए हैं। रात-दिन ठहर-ठहर कर बारिश हो रही है। खेत जलमग्न हो गए हैं। आबादी वाले निचले वाले इलाकों में जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में 24 घंटे की बारिश और पहली जून से अब तक कुल हुई वर्षा
बांदा- 40 मिमी (पहली जून से अब तक 490 मिमी बारिश)।
चित्रकूट- 50 मिमी (पहली जून से अब तक 230 मिमी बारिश)।
महोबा- 15 मिमी (पहली जून से अब तक 140 मिमी बारिश)।
हमीरपुर- 40 मिमी (पहली जून से अब तक 380 मिमी बारिश)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed