फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   It rained heavily, 42 mm of rain fell in 24 hours

Banda News: जमकर बरसे मेघ, 24 घंटे में 42 एमएम हुई बारिश

Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily, 42 mm of rain fell in 24 hours
बांदा। सावन की अमावस्या को मेघ मेहरबान हो गए। रविवार को दिन में जहां 26 एमएम बारिश हुई, वहीं 24 घंटों में 42 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबरदस्त बारिश होने से शहर के विभिन्न इलाकों की गलियों में पानी भर गया। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद निकली धूप की वजह से लोग उमस व गर्मी से परेशान थे। शनिवार से ही मौसम का मिजाज बदला और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। रात को झमाझम बारिश हुई। रविवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो बारिश का सिलसिला चल रहा था। इसके बाद दोपहर ढाई बजे भी झमाझम बारिश हुई। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक 24 घंटों में 42 एमएम बारिश हुई। रविवार को दिन में 26 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय जल आयोग ने रविवार की रात भी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed