{"_id":"5f2d96168ebc3e3cc352c73e","slug":"it-is-mandatory-to-apply-mask-of-police-officers-and-employees-banda-news-knp5756087105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों और कर्मचारियों का मास्क लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों और कर्मचारियों का मास्क लगाना अनिवार्य
विज्ञापन
पुलिस लाइन कार्यालय का निरीक्षण करते महानिरीक्षक के.सत्यनारायण। साथ में एसपी डा.एसएस मीणा।
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही आपसी दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में बाहरी/अनाधिकृत व्यक्तियों के आगमन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, अर्दली कक्ष, गणना कार्यालय, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, यूपी-112, कंट्रोल रूम, मेस का निरीक्षण किया। यहां के अभिलेख देखे। कई खामियां मिलीं। उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से मास्क लगाएं। एक-दूसरे से निर्धारित दूरी बना कर रखें। समय-समय पर हाथों को साबुन से धोने को कहा।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रतिसार निरीक्षक को मेस में साफ-सफाई रखने और खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।