फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   It is a good fortune to live with the whole family in one house: Maulana

एक ही घर में पूरा परिवार रहना खुशनसीबी : मौलाना

Thu, 31 Oct 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
It is a good fortune to live with the whole family in one house: Maulana
बांदा। हमारे मुल्क की ये खुशनसीबी है कि यहां ज्यादातर घरों में एक ही छत के नीचे पूरा परिवार और कुनबा मिलजुल कर आबाद है। दूसरे मुल्कों में ऐसा बहुत कम है। ये बातें मंगलवार की रात तिंदवारा के मदरसा सुबहानिया में आयोजित इस्लाहे मआशरह कांफ्रेंस में जामा अरबिया, हथौरा के मौलाना स्वालेह आजमी ने कही।
विज्ञापन

समाज और खासकर मुस्लिमों में दीनी और दुनियावी तालीम के मुद्दों पर उलेमाओं ने अलग-अलग मौजू (विषय) पर खिताब किया। मौलाना मुसर्रत ( हथौरा) ने कहा कि इस्लाम आपसी मेल मोहब्बत और दीन पर सच्चाई से अमल का पैगाम देता है। जलसे की सदारत कर रहे जामिया हथौरा के नाजिम हाफिज कारी मौलाना हबीब अहमद ने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस्लाम इंसानों में मोहब्बत और अच्छे एखलाक का पैरोकार है। मौलाना हबीब की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ।
विज्ञापन

मशहूर नातिया शायर कारी अशफाक (बहराइच) और कारी फहीम (पिनहानी) ने कलामों से समा बांधा। जामिया हथौरा के मुफ्ती मौलाना नजीब अहमद कासमी ने इस्तकबाल कर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा कमेटी सदर शराफत हुसैन समेत अमीनुद्दीन, अजीमउल्ला, सत्तार, अली बक्श , इस्माइल, अलताफ, नासिर आदि ने उलेमा और शायरों का स्वागत किया। इसके पूर्व मदरसा के 100 से ज्यादा बच्चों को इनाम दिए गए। मदरसा शिक्षक मौलाना इनामुल हक और हाफिज साजिद ने बच्चों को शाबासी दी। जलसे में मौलाना हाफिज सैय्यद अनस अहमद ( हथौरा), मौलाना सिराज, मौलाना मिस्बाहुद्दीन और एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली, हाजी शब्बीर अली बबलू, हाजी मो. शाकिर, पूर्व डीडीसी मो. इदरीस, मुजीब अहमद भी शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed