फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Islam advocates peace and harmony

अमन और सद्भाव का पैरोकार है इस्लाम

Wed, 23 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Islam advocates peace and harmony

बांदा। रबिअव्वल माह में पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन

विज्ञापन
के उपलक्ष्य में हो रहे जलसों की श्रृंखला में मंगलवार की रात मर्दननाका स्थित मदरसा पठान बाबा मेें जलसा हुआ।

कानपुर से आए मौलाना हाशिम ने कहा कि इस्लाम अमन और सद्भाव का हमेशा अलमबरदार और पैरोकार रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि पैगंबर के बताए रास्ते पर चलना ही पैगंबर से मोहब्बत का पैगाम है।

गोवा से आए मौलाना रियाजुल कादरी ने भी जलसे को संबोधित किया। संचालन कर रहे हाफिज हामिद रजा ने नातिया शायरी के जरिये समां बांधा।

बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जमे रहे। जलसे का आयोजन स्थानीय रबिअव्वल कमेटी ने किया था। दरगाह खानकाह के सज्जादा नशीन सैय्यद इकरार अहमद रिजवी मियां भी शरीक रहे।

जलसे में हाफिज साबिर चौधरी, अंसार अहमद सिद्दीकी, साबिर राईन, रफीक, वाजिद अली, कासिम रजा, जुल्फिकार, शानू खां, जाबिर हुसैन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed