फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irregularities worth Rs 85 lakh caught in development works

Banda News: विकास कार्यों में पकड़ी 85 लाख की अनियमितता

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Irregularities worth Rs 85 lakh caught in development works
बांदा। मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों में अनियमिताओं की परतें खुलने लगी हैं। 380 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन में सोशल ऑडिट टीमों को 85 लाख से अधिक की अनियमितताएं मिली है। हालांकि अभी 91 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का सत्यापन होना शेष है।
विज्ञापन


जिले में प्रतिवर्ष करीब मनरेगा से 100 करोड़ से अधिक के ग्राम पंचायतों में कच्चे कार्य मेडबंदी, तालाब खोदाई, संपर्क मार्ग में मिट्टी का काम, नहर खुदाई आदि कराए जाते हैं। भारत सरकार मनरेगा से होने वाले विकास कार्यों के सत्यापन के लिए सोशल ऑडिट कराता है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सोशल ऑडिट टीमें लगाई जाती हैं, जो प्रतिवर्ष होने वाले विकास कार्यों का मौके पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सत्यापन करती हैं। अनियमितताएं मिलने पर इसकी जानकारी शासन व प्रशासन को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट टीम ने सत्यापन किया। 380 ग्राम पंचायतों में 85 लाख से अधिक की अनियमितताएं पकड़ी हैं। जिनकी रिपोर्ट टीमों ने शासन प्रशासन को सौंप दी है।


करोड़ों के कार्यों के नहीं दिए अभिलेख

सोशल ऑडिट टीम को मौके पर ग्राम पंचायतें तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। टीम ने जिला विकास विभाग को दी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है।





केस-1



बिसंडा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेल्दान में मेड़बंदी, तालाब खोदाई, खड़ंजा निर्माण में 369867 रुपये की अनियमितता पकड़ी गई।

केस-2

जसपुरा के ग्राम पंचायत गाजीपुरा में तालाब खोदाई, मेडबंदी, संपर्क मार्ग के मिट्टी कार्य में 762239 रुपये की अनियमितता मिली।







सोशल ऑडिट में जो अनियमितताएं मिली हैं, उनकी नए सिरे से जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।

रमाशंकर, जिला विकास अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed