फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irregularities in the bank have been exposed, villagers have demanded a high-level inquiry.

Banda News: बैंक में अनियमितताओं का खुलासा, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the bank have been exposed, villagers have demanded a high-level inquiry.
नरैनी। नरैनी तहसील क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जमवारा शाखा में बैंक मित्रों द्वारा नियमों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक मित्र अपने निर्धारित गांवों में सेवा देने के बजाय शाखा परिसर के अंदर बैठकर दूसरे क्षेत्रों के ग्राहकों का लेनदेन कर रहे हैं। इस मनमानी के कारण दूरदराज के ग्रामीण, खासकर गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण गोलू, आशीष, देवीदीन, दिनेश, नत्थू, बबलू का कहना है कि जमवारा शाखा में दो बैंक मित्र शाखा के अंदर बैठकर अपने निर्धारित क्षेत्र के बाहर के गांवों का लेनदेन कर रहे हैं। यह सीधा शासनादेश का उल्लंघन है, जिसके अनुसार बैंक मित्रों को अपने-अपने आवंटित गांवों में रहकर ही बैंकिंग सेवाएं प्रदान करनी होती हैं। यह भी बताया गया है कि जमवारा शाखा में लगभग 75 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं। ऐसे में, इन नियमों के उल्लंघन से सबसे अधिक परेशानी महिला खाताधारकों को हो रही है, जिन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और बैंक में असुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed