{"_id":"68657b505b2ae3a62b05a82e","slug":"irregularities-in-road-widening-complaint-to-chief-minister-banda-news-c-212-1-bnd1007-129153-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मार्ग चौड़ीकरण में अनियमितता, मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मार्ग चौड़ीकरण में अनियमितता, मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
बदौसा। सड़क चौड़ीकरण में लोक निर्माण विभाग अनियमितता बरत रहा है। निर्माण के दौरान सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ न बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लोगों ने बताया कि 15 किलोमीटर लंबे बदौसा-पौहार मार्ग को सात मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही बदौसा बस्ती के अंदर एक किमी सीसी रोड निर्माण के साथ दोनों तरफ फुटपाथ और नाला निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन ने 40.12 करोड़ रुपये निर्गत किए हैं।
बताया कि बस्ती के अंदर 250 मीटर रोड पर ही फुटपाथ बनाए गए है। साथ ही सड़क की चौड़ाई में जगह-जगह असमानता बरती गई है, जिससे मार्ग आड़ा-तिरछा नजर आता है। तिराहे के पास सड़क को अंधा मोड दिए जाने से राहगीरों को परेशानी उठनी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि फुटपाथ की जगह पर सड़क के दोनों तरफ पुराने डैमेज नाले के ऊपर ही निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
भविष्य में स्थानीय व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ेगी। स्थानीय लोगों में मांग की है कि मानक के अनुसार सड़क व नाला का निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।