फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Investigation report not coming, patients stuck in medical college

नहीं आ रही जांच रिपोर्ट, मेडिकल कालेज में अटके मरीज

Wed, 13 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation report not coming, patients stuck in medical college
बांदा। बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासी मजदूरों के जांच को भेजे जा रहे नमूनों की रिपोर्ट अब लेटलतीफ हो रही है। इसके पीछे रोजाना नमूनों की बढ़ती संख्या बताई जा रही है। उधर, कई-कई दिन बाद भी रिपोर्ट न आने पर राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि इससे वहां भर्ती मरीजों के उपचार और डिस्चार्ज में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं आई। जबकि लगभग 77 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। बुधवार को 59 और नमूने भेजे गए हैं। उधर, सीएचसी नरैनी से भेजे गए 50 नमूनों की रिपोर्ट भी आना बाकी है।
विज्ञापन

ट्रेनों, वाहनों और अन्य संसाधनों से रोजाना बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक लौट रहे हैं। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के साथ जांच नमूने लिए जा रहे हैं। इन्हें झांसी लैब भेजा जा रहा है। लेकिन इधर कुछ दिनों से रिपोर्ट लेटलतीफ आ रही है। बुधवार को मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा को भेजे पत्र में कहा है कि मेडिकल कालेज कोविड-19 लेवल-2 चिकित्सालय के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इसके मरीज भर्ती हो रहे हैं। समय से उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध न होने से उनके उपचार और डिस्चार्ज में बाधा हो रही है। प्रधानाचार्य ने इस पत्र की प्रति जिलाधिकारी को भी भेजी है।

उधर, एल-1 अस्पताल नरैनी सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा.बीएस राजपूत ने बताया कि उनके यहां से भेजे गए लगभग 50 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। 11 मई को 26 और 12 मई को 24 नमूने जांच के लिए झांसी भेजे गए थे। बुधवार को भी लगभग 20 नमूने जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed