फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inspiration: Made Gram Panchayat shine and got ISO

प्रेरणा: ग्राम पंचायत को चमकाया तो आईएसओ का तमगा पाया

Thu, 14 Mar 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inspiration: Made Gram Panchayat shine and got ISO
बांदा। जिले की दो ग्राम पंचायतें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आईएसओ) के मानकों पर खरी उतरी हैं। इन्हें (आईएसओ) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। यह प्रमाण पत्र पहली बार जनपद की ग्राम पंचायत तिंंदवारा व महोखर को मिला है।
विज्ञापन


सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि संबंधित ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिवालयों की क्रियाशीलता में अभिनव प्रयास किया। पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे आदि की उपलब्धता, ग्राम सचिवालयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं वार्ड सदस्यों का दीवार लेखन, शिकायत एवं सुझाव बाक्स, जन्म-मृत्यु रजिस्टर, परिवार रजिस्टर की सुविधा, ग्राम में निकलने वाले कूडे का उचित प्रबंधन, खाद गड्ढ़ों का प्रबंधन, हैंडपंपों को प्लेटफार्म, शुद्ध पानी की आपूर्ति, प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प, तालाब का सुंदरीकरण, गलियों में आरसीसी नाली व खडंजा निर्माण गोसंरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण में बेहतर कार्य करने पर ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। यह प्रमाण पत्र पहली बार जनपद की ग्राम पंचायतों को मिला है। अन्य ग्राम पंचायतों को इन ग्राम पंचायतों से प्रेरणा लेना चाहिए।
विज्ञापन



प्रधानों की बात,,,
- ग्राम प्रधान महोखर अर्चना का कहना है कि मै केंद्र व प्रदेश सरकार की शुक्रगुजार हूं की विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं हुई। आज शहरों की भाति गांव में ही सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ग्राम प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत का कहना है कि शहरों की तर्ज पर गांव में सीसी गलियां है। सुबह शाम सफाई होती है। घर-घर कचरा लेने से लेकर निस्तारण तक की सुविधा है। शुद्ध पानी आपूर्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed