फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent death due to diarrhea, eight patients admitted

Banda News: डायरिया से मासूम की मौत, आठ मरीज भर्ती

Tue, 04 Jul 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to diarrhea, eight patients admitted
चित्रकूट। उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ मरीज बुखार, डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 670 मरीज इलाज कराने को पहुंचे। पटना थाना मटौंध जिला बांदा निवासी बाल किशन की एक दिन की पुत्री बेबी उर्फ आकांक्षा को डायरिया के चलते जिला अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अहिरा रैपुरा निवासी उर्मिला देवी (35), कर्का पडरिया निवासी गुरू प्रसाद (22), कसहाई रोड निवासी रामानंद का 14 माह का पुत्र रचित, बनी दुबारी निवासी माता प्रसाद का दो वर्षीय पुत्र शिवम, कर्वी माफी निवासी रामनरेश (40), एसडीएम कालोनी निवासी भगवानदीन की 16 वर्षीय पुत्री किरन, बनाड़ी निवासी प्रकाश सिंह की चार वर्षीय पुत्री श्वेता, व छीतूपुर निवासी उमेश (30) को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed