{"_id":"6838a9335976a4df3804ef33","slug":"injustice-one-worker-was-made-to-work-at-two-places-at-the-same-time-and-was-paid-bogusly-banda-news-c-212-1-bnd1004-127289-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरगर्दी : एक ही मजदूर से एक समय में दो जगह लिया काम, किया फर्जी भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरगर्दी : एक ही मजदूर से एक समय में दो जगह लिया काम, किया फर्जी भुगतान
विज्ञापन
बांदा। ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिव मजदूरी के नाम पर लाखों रुपये का घपला कर रहे हैं। एक ही मजदूर को एक ही समय में दो-दो जगह भुगतान दिखा रहे हैं। करतूत छिपाने के लिए भुगतान का ब्योरा पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट पर नहीं दर्ज करते। इसकी जिला स्तर से भी जांच नहीं की जा रही है।
ग्राम पंचायत स्योढ़ा के रामरूप ने अफसरों से साक्ष्य के साथ शिकायत की। बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम प्रधान बदरुनिशा के पुत्र इकराम खां (प्रधान प्रतिनिधि) व पंचायत सचिव लवकुश कुमार ने विकास के लिए आवंटित हजारों रुपये गबन कर लिया। मजदूरों को बिना काम कराए मनरेगा और अन्य मद से फर्जी भुगतान किया है।
कार्यों में उपस्थित मजदूरों को उसी दिन व तारीख में गांव में पांचवें व राज्य वित्त व पंद्रहवें वित्त से कराए कामों में उपस्थित दिखाकर हजारों रुपये गबन कर लिया। यह ई ग्राम स्वराज की वेबसाइट पर दर्ज है। मजदूरी के नाम पर यह घपला हर साल होता है। भुगतान का रिकॉर्ड पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं किया जाता, जिससे फर्जीवाड़े की पोल न खुल सके।
विज्ञापन
केस-1
मनरेगा की वेबसाइट पर ग्राम स्योढ़ा के जाॅबकार्ड संख्या UP-42-007-075-001/280) में दर्ज मजदूर को 24 से 28 मई 2024 तक पीएम आवास निर्माण कार्य व 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर 2024 तक बौरा जमादार के घर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य में काम करना बताया है। एनएमएमएस एप से उपस्थिति दर्जकर भुगतान भी किया है। सचिव व प्रधान के पुत्र ने इसी मजदूर को इसी अवधि में ही ग्राम पंचायत स्योढ़ा में आरआरसी सेंटर व चुन्नू पांडेय के दरवाजे से सुनारों के कुआं तक सीसी रोड निर्माण में बतौर मजदूर उपस्थित दिखाया है।
केस-2
जॉबकार्ड संख्या UP-42-007-075-001/131 में दर्ज मजदूर का 20 सितंबर से तीन अक्तूबर 2024 तक व 11 से 20 अक्तूबर 2024 तक एवं 26 से 31 अक्तूबर 2024 तक पीएम आवास निर्माण में मजदूरी का कार्य किया जाना दर्ज है। मजदूरी का भुगतान भी किया गया है। सचिव व ग्राम प्रधान के पुत्र ने इसी मजदूर को इसी अवधि में ही ग्राम पंचायत स्योढ़ा में सामुदायिक शौचालय में चबूतरा निर्माण, प्राथमिक विद्यालय स्योढ़ा भाग-2 में दिव्यांग शौचालय निर्माण, चुन्नू पांडेय के दरवाजे से सुनारों के कुआं तक सीसी रोड निर्माण कार्य व स्योढ़ा में विभिन्न स्थानों और मौरमीकरण के कार्य में बतौर मजदूर उपस्थित दिखाया है।
केस-3
मनरेगा में 16 व 17 मई 2024 को पीएम आवास में मजदूरी करने वाले जाॅबकार्ड संख्या UP-42-007-075-001/582 व जाॅबकार्ड संख्या UP-42-007-075-001/18 में दर्ज व्यक्ति को भी पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के पुत्र ने ग्राम पंचायत स्योढ़ा में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निर्माण में 16 व 17 मई 2024 को ही बतौर मजदूर उपस्थित दिखाया। 17 दिसंबर को सभी को मजदूरी भुगतान पांचवें राज्य वित्त व पंद्रहवें वित्त से किया है।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि फर्जीवाड़ा मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। -वेद प्रकाश मौर्या, सीडीओ।