{"_id":"6b5b43c373872f5c0e356e3329ecd062","slug":"initiative-to-strengthen-the-membership-drive-boot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मबल मजबूत कर जुटें सदस्यता अभियान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मबल मजबूत कर जुटें सदस्यता अभियान में
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड के सदस्यता प्रभारी अशोक कठारिया ने
विज्ञापन
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि सदस्यता का लक्ष्य डेढ़ करोड़
पूरा करने के लिए और प्रयास करें। यह लक्ष्य 15 मार्च तक पूरा किया जाए।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में सदस्यता समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मबल मजबूत कर क्षेत्र में निकलें। आत्मा के बल पर किया गया काम पूरा होता है।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि एक बार फिर सदस्यता अभियान में जुटें। ताकि शेष लक्ष्य पूरा हो सके। पूरे देश में 1.50 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी एक करोड़ 16 लाख सदस्य बन पाए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2017 में सरकार बनाने का है। जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल ने कहा कि सदस्यता अभियान में बांदा को अव्वल रखने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में राजमणि, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह, स्वयंबर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सुमन तिवारी, ममता त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विजय पाल सिंह, दिलीप राजपूत, इंद्रपाल पटेल, अखिलेश दीक्षित, लवलेश सिंह, विजय बहादुर, पुष्कर द्विवेदी, कल्लू राजपूत आदि शामिल रहे।