फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inheritance tax will be imposed if coalition government comes: Yogi

गठबंधन की सरकार आई तो लगेगा वरासत टैक्स : योगी

Tue, 14 May 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inheritance tax will be imposed if coalition government comes: Yogi
बांदा/अतर्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अतर्रा के हिंदू इंटर काॅलेज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार बनी तो आर्थिक जनगणना कराकर आधी संपत्ति हड़प लेंगे और आधी पर वरासत टैक्स लगा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में दुनिया में भारत का सम्मान, आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। भारत में पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। कांग्रेस के कार्यकाल में सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार में युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वा दिया जाता था। जगह-जगह दंगे और गुंडागर्दी होती थी। भाजपा ने युवाओं के हाथों में लैपटॉप व टैबलेट थमाने का काम किया है।
विज्ञापन


विकास की बात करे तो कांग्रेस और सपा की सरकारों में बुंदेलखंड बदहाल था। समस्याओं का अंबार लगा था। भाजपा सरकार ने एक्सप्रेसवे, मेडिकल काॅलेज, चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर दिया। कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच है। आज की पीढ़ी भाग्यशाली है, जिन्होंने रामलला की स्थापना होते देखा। ये आने वाली पीढि़यों को प्रभु श्रीराम की गाथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed