फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Industries would survey in Banda Sjr

बांदा में शजर इंडस्ट्रीज के लिए होगा सर्वे

Fri, 06 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Industries would survey in Banda Sjr

बांदा। प्रदेश के खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद

विज्ञापन
प्रजापति ने कहा है कि बुंदेलखंड के दुर्लभ शजर पत्थर को बढ़ावा देने के लिए बांदा में इंडस्ट्रीज स्थापित कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा।

कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख पर्यटन स्थल कालिंजर से नरैनी की सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

खनिज मंत्री शुक्रवार को यहां चिल्ला रोड पर सर्किट हाउस के सामने खनिज विभाग द्वारा निर्मित खनिज भवन का लोकार्पण करने आए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं, बालू व क्रेशर कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वे में संभावनाएं पाई गईं तो बांदा में शजर इंडस्ट्रीज जरूर लगेगी।

प्रदेश के खनिज निदेशक संतोष कुमार राय ने बताया कि बांदा जनपद में बालू के 10 और पत्थर के 27 पट्टे हैं। बालू के सात पट्टों का मामला हाईकोर्ट मेें लंबित है। वहां से अनुमति मिलने पर ये चालू हो जाएंगे। निदेशक ने ही खनिज मंत्री से बांदा में शजर इंडस्ट्रीज के लिए अनुरोध किया था।

मंत्री ने कहा कि भाजपा और बसपा सरकारों में ज्यादातर काम अधूरे रहे। सपा सरकार उन्हें पूरा कर रही है। बसपा सरकार में बुंदेलखंड में लूटखसोट हुई। भ्रष्टाचार से तंग आकर प्रदेश की जनता ने बसपा का पत्ता का साफ और सपा का साथ किया।

उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं का बखान किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफें कीं। कहा कि बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि खनिज विभाग से सरकार को काफी राजस्व मिलता है।

उन्होंने राजस्व लक्ष्य पूरा करने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने भी संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव राजेंद्र यादव, राम किशोर राजपूत ने भी संबोधित किया। जिला खनिज अधिकारी हवलदार सिंह यादव ने मंत्री को स्मृतिचिह्न सौंपा। साथ ही सभी का आभार जताया।

इस मौके पर सपा नेता अशोक सिंह गौर, अच्छेलाल निषाद, रामपाल प्रजापति, संजय साहू, निर्भय सिंह मोंटी, नंद किशोर और बालू कारोबारी प्रकाश द्विवेदी, रामकरन सिंह बच्चन, क्रेशर स्वामी शब्बीर अली बबलू, राजा हुसैन, खनिज लिपिक मोहम्मद शाकिर भी रहे। संचालन सपा नेता वृंदावन वैश्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed