{"_id":"58ab32d44f1c1b1053b236b9","slug":"indians-among-themselves-incite-modi-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाते हैं मोदी : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाते हैं मोदी : राहुल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से लड़ाते हैं। कांग्रेस-सपा के गठबंधन के बाद इनकी मुस्कुराहट गायब हो गई। विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। कई वादों के साथ चिप्स पैकेट के जरिए किसानों को भी साधने की कोशिश की।
विज्ञापन
सोमवार को सत्य नारायण इंटर कालेज, तिंदवारी में राहुल गांधी ने कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। राहुल गांधी ने अखिलेश से दोस्ती के बावत तंज किया कि हमारी दोस्ती ने हमेशा खुश नजर आने वाले नरेंद्र मोदी की मुस्कराहट छीन ली। उन्होंने किसानों से दो करोड़ फार्म भरवाए। फार्मों में किसानों ने 10 हजार से लेकर एक लाख तक का कर्ज बताया। उन्हीं फार्मों के आधार पर लिस्ट लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और किसानों के कर्ज के बारे में बताया, लेकिन वह चुप्पी साधे बैठे रहे। विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपये माफ कर दिए।
विज्ञापन
50 परिवारों को ढाई हजार करोड़ रुपये की मदद दे दी। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने पर जुबान से शब्द नहीं निकले। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। यहां तीन प्रमुख समस्याएं हैं। कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और जो उगाते हैं उसका उचित मूल्य। एक किलो आलू मात्र दो रुपये में बिकता है और चिप्स पैकेज 10 रुपये का। इस पैकेट से भी एक-दो रुपये किसानों को मिलने चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले कि नरेंद्र मोदी को अब आराम की जरूरत है। कहा कि यदि यहां चुनाव जीते तो अखिलेश को मुख्यमंत्री बना आपको (नरेंद्र मोदी) यूपी से आराम दे देंगे। सब ठीक रहा तो 2019 में प्रधानमंत्री से भी ‘रिलैक्स’ दे देंगे। तिंदवारी से कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह, बबेरू से सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव समेत जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी (सपा) व अखिलेश शुक्ला (कांग्रेस), इम्तियाज खां, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, अशोक सिंह गौर, विजय करन, शिरोमणि, लालेंद्र धुरिया, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, उर्मिला, संदीप सोनी, रुखसाना हाशमी, करन सिंह पंकज, पियूष गुप्ता, निर्भय सिंह मोंटी, राममिलन पटेल, कुतैबा जमां, केशव पाल आदि मौजूद रहे।