{"_id":"65da391bbc0d410aa80ddb64","slug":"india-is-booming-with-schemes-made-in-the-interest-of-businessmen-banda-news-c-212-1-bnd1003-107459-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: व्यापारी हित में बनीं योजनाओं से भारत का बज रहा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: व्यापारी हित में बनीं योजनाओं से भारत का बज रहा डंका
Sun, 25 Feb 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांदा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को मंडपम सभागार में मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रान्तीय संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। व्यापारियों के हित में प्रधानमंत्री ने जितनी भी योजनाएं शुरू की हैं उन्ही का परिणाम है कि भारत आज देश की पांचवी अर्थवस्था बन गया है। सम्मेलन में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों के दम पर बनती है और सरकार व्यापारियों के हित में काम करती है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि व्यापारियों की ताकत से इस बार चार सौ पार'''' वाली सरकार बनेगी। महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों से आज देश और प्रदेश में निरंतर प्रगति कर रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि 2024 में एक बार फिर सभी व्यापारी मिलकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसके पूर्व नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम संयोजक और भाजपा के जिलामंत्री डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, हिन्दू शेर सेना व भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --