फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Independence Day celebrated with pride, paid homage to the immortal martyrs

Banda News: शान से मना स्वतंत्रता दिवस, अमर शहीदों को किया नमन

Sun, 17 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pride, paid homage to the immortal martyrs
फोटो26-कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, साथ में डीएम जे रीभा।-स
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी में आयुक्त अजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। कहा कि तिरंगा हमें सदैव एकता, साहस और बलिदान की प्रेरणा देता है। संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों को याद किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा ने 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम में महान बलिदानों व संघर्षों को याद किया। अपर जिलाधिकारी धर्मेंद कुमार, जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद आदि मौजूद रहे। बाद में जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा पढ़ाई में जीवन बदलने का जादू होता है। हर वस्तु चोरी हो सकती है. लेकिन शिक्षा को कोई चोरी नहीं कर सकता है। कहा कि 80 साल पहले देश के लिए प्राणों की आहुति देने वालों को याद रखना चाहिए। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा निकली। जिला अस्पताल में सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क संस्था के कार्यक्रम में 10 रक्त दाताओं को फल वितरित कर उत्साहित किया। पुलिस लाइन में एसपी पलाश बंसल ने ध्वजारोहण किया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट डाॅ. विकास श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं यह वीर बलिदानों का स्मरण है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रपाल, कर्मचारी संगठन पूर्व सचिव रोबाब आलम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। नगर पालिका में अध्यक्ष मालती बासू ने ध्वजारोहण किया। साफ-सफाई, फैमिली आईडी बनाने सहित बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बांदा में प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
-मदरसों में गूंजता रहा कौमी तराना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौरे ज़माँ हमारा । शायर अल्लामा इकबाल का यह कौमी तराना यौमे आजादी के जश्न में मदरसों में गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व विख्यात मदरसा जामा अरबिया, हथौरा में हर साल की तरह अबकी भी यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) पूरे जोश से मनाया गया। तिरंगा लिए सैकड़ों छात्रों (तलबा) ने परचम कुशाई (ध्वजारोहण) के बाद सामूहिक रूप से कौमी तराना गया।
मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद कासमी ने झंडा लहराया। कहा कि जंगे आजादी में मदरसों की अहम भूमिका रही। उलेमाओं ने अंग्रेजी हकूमत को उखाड़ फेकने के लिए फतवे भी जारी किए। देवबंद मदरसे के तमाम उलमा को फांसी पर चढ़ा दिया गया। मौलाना अतीक बहराइची, मौलाना यूनुस, मौलाना अनीस, मौलाना स्वालेह, मौलाना मुसर्रतत, मौलाना रियाज और हाफिज अनस समेत मदरसे का सभी स्टाफ और ग्राम प्रधान वसी अहमद तथा ग्रामीण शामिल रहे।
शहर के मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया (जामिया नरैनी रोड) में भी परचम कुशाई के साथ यौमे आजादी मनाया गया। मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां), मौलाना आबिद रब्बानी, मौलाना खुश्तर रब्बानी समेत मदरसा के लोग व छात्र शामिल रहे।

एआईएमआईएम ने तिरंगा यात्रा निकाली
बांदा। आल इंडिया मुस्लिम इत्तिहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) जिलाध्यक्ष वाजिद अली के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। नवाबी जामा के पास शहर क़ाज़ी मौलाना मेराज मसूदी उर्फ अकील मियां व हाफिज मिसबाहुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मिठाई बांटी गई। अंसार अहमद सिद्दीकी, महासचिव मौलाना उमैर नदवी समेत बड़ी तादाद में युवा शामिल रहे। (संवाद)

----------
मेधावियों को किया सम्मानित
बांदा। राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डाॅ. शशि मिश्रा ने ध्वज फहराया व शिक्षा मंत्री का संदेश पढा। परिषदीय परीक्षा 2025 हाईस्कूल में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आराधना (87.3%), द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रांशी (86%), तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रार्थना (85%) को स्मृति फलक देकर सम्मानित किया। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मानसी ओमर, कमला देवी, कीर्ति कसौधन, नीलम श्रीवास, अमित कुमार उपस्थित रहे।(संवाद)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed