फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increased cold chill winds, mercury and rolled

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा और लुढ़का

Wed, 18 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Increased cold chill winds, mercury and rolled
आग तापती महिला। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम और बिगड़ने के बाद बढ़ी गलन से सूरज की गर्मी राहत नहीं दिला सकी। कई राज्यों में हुए हिमपात से मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की मार से अभी कई दिन निजात नहीं मिलेगी। पारा और नीचे गिर सकता है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह घने कोहरे और बदली के साथ हुई। सर्दीली हवाओं ने लोगों को देर तक बिस्तर में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया। गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोग ठंड में कंपकंपाते रहे। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई और यह 10 डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान 19.9  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई और सड़कों पर गिनेचुने लोग ही नजर आए। मौसम के जानकारों का कहना है कि कई प्रदेशों में हुई जबरदस्त बर्फबारी से अभी मौसम में गलन बनी रहेगी। अगले दो-एक दिनों में तापमान और कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed