{"_id":"587faacc4f1c1b2231efebf8","slug":"increased-cold-chill-winds-mercury-and-rolled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा और लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा और लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग तापती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम और बिगड़ने के बाद बढ़ी गलन से सूरज की गर्मी राहत नहीं दिला सकी। कई राज्यों में हुए हिमपात से मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की मार से अभी कई दिन निजात नहीं मिलेगी। पारा और नीचे गिर सकता है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह घने कोहरे और बदली के साथ हुई। सर्दीली हवाओं ने लोगों को देर तक बिस्तर में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया। गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोग ठंड में कंपकंपाते रहे। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई और यह 10 डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई और सड़कों पर गिनेचुने लोग ही नजर आए। मौसम के जानकारों का कहना है कि कई प्रदेशों में हुई जबरदस्त बर्फबारी से अभी मौसम में गलन बनी रहेगी। अगले दो-एक दिनों में तापमान और कम हो सकता है।
विज्ञापन