फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increase income from farmers in Bundelkhand

बुंदेलखंड में मौनपालन से किसान बढ़ाएं आय

Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Increase income from farmers in Bundelkhand
मधुमक्खी प्रशिक्षण उद्घाटन को संबोधित करते कुलपति डा.यूएस गौतम। - फोटो : BANDA
बांदा। वैज्ञानिक विधि से मधुमक्खी पालन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होगा। कुलपति डॉ.यूएस गौतम ने कहा कि बुंदेलखंड में जलवायु के अनुकूल फसलों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने प्रवासी मौनपालन विधि से किसानों को आय बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रामाश्रित सिंह पूर्व प्राध्यापक (समस्तीपुर, बिहार) ने भी टिप्स दिए। आयोजक सचिव डॉ. एके सिंह (कीट विज्ञान विभाग) ने बताया कि बुंदेलखंड में परागित फसलों की विविधता को देखते हुए मौनपालन के लिए वार्षिक फसल पंचांग तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें वर्ष भर मधुमक्खियों के लिए मकरंद एवं परागकण की आपूर्ति हो सकेगी। डॉ. मुकुल कुमार ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण में सभी जिलों से आए 6 केवीके के कीट वैज्ञानिकों को मिलाकर 30 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रकांत तिवारी, डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने योगदान दिया। संचालन डॉ. दिनेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed