{"_id":"611e8d558ebc3e79d7617939","slug":"income-tax-investigation-of-24-34-lakh-found-in-the-car-banda-news-knp6470682184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में मिले 24.34 लाख की आयकर ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में मिले 24.34 लाख की आयकर ने की जांच
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। सफारी वाहन से मिले 24 लाख रुपये की कानपुर से आई आयकर विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की। इटावा से आए छह भट्ठा मालिकों के बयान दर्ज किए और कैशबुक, पैनकार्ड आदि अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए।
टीम की जांच के बाद पुलिस ने वाहन और तीनों युवकों को छोड़ दिया। रुपये मालखाने में दाखिल कर लिया। बुधवार की रात जनपद सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान जसपुरा थाना पुलिस ने सफारी वाहन से 24 लाख 34 हजार रुपये पकड़े थे। संदिग्ध तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवकों ने बताया था कि वह इटावा भट्ठा मालिकों का पैसा लेकर छत्तीसगढ़ मजदूर लेने जा रहे हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद तीनों लोगों को हिरासत में लेकर रुपये अपने कब्जे में ले लिए। आयकर विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
कानपुर आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गौरव गर्ग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर वाहन में मिले रुपयों की जांच-पड़ताल की। तीनों युवकों से भी पूछताछ की गई।
सूचना पर इटावा के छह भट्ठा मालिक भी थाने आ गए थे। आयकर टीम ने उनसे भी अलग-अलग देर तक पूछताछ की। बताया गया कि पकड़े गए रुपये छह भट्ठा मालिकों के हैं। आयकर विभाग की टीम ने सभी के कैशबुक, पैन कार्ड आदि अभिलेख कब्जे में ले लिए और शाम को कानपुर लौट गई।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर की जांच के बाद पकड़े गए उदयस्वर निषाद राका, तुलेश निषाद व शिवशंकर निषाद को छोड़ दिया गया। ये सभी चेमैत्रा (छत्तीसगढ़) के हैं। पकड़े गए रुपये 24 लाख 34 हजार रुपये मालखाने में दाखिल हैं।