फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Income of committees will increase, villagers will get cheap medicines

Banda News: समितियों की बढ़ेगीआय, ग्रामीणों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Fri, 16 Jan 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 16 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Income of committees will increase, villagers will get cheap medicines
फोटो- 10 सहकारी समिति में खुला जन औषधि केंद्र। संवाद
बांदा। जिले में सहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन समितियों को अब केवल खाद और बीज बेचने तक सीमित न रखकर, बहुउद्देशीय वी-पैक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत, सहकारी समितियां जन सेवा केंद्र, फोटो स्टेट कॉपी सेंटर, कीटनाशक दवा बिक्री और विशेष रूप से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 117 सहकारी समितियां कार्यरत हैं। इनमें से पांच समितियों में पहले से ही जन सेवा केंद्र और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए, अब सात और सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी कम कीमत पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत भरा होगा जिनकी आय सीमित है और जो महंगी दवाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय समिति वी-पैक्स का नाम दिया गया है, जो उनके विस्तारित स्वरूप को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने भी समितियों को आय बढ़ाने के लिए खाद-बीज के अतिरिक्त अन्य कार्यों को अपनाने के आदेश जारी किए हैं। इस दिशा में, जन औषधि केंद्र, जन सेवा केंद्र और कीटनाशक दवा बिक्री जैसे कदम महत्वपूर्ण साबित होंगे।


संचालित बहुउद्देशीय सहकारी समितियां


बहुउद्देशीय सहकारी समिति बदौसा, बिसंडा, तिंदवारी, जसपुरा, पलरा
---
भविष्य के लिए चयनित बहुउद्देशीय समितियां


समिति का नाम

गोखिया
ओरन
चिल्ला

तिंदवारी उत्तरी

खुरहंड
नरैनी
कालिंजर


वर्जन-
समितियों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। पांच समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। सात में और खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

- असंल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक समितियां, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed