{"_id":"71c218d91ae9eee1353337b75ba7e11b","slug":"in-the-case-of-rationing-lutne-naraini-sdm-deleted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लुटने के मामले में नरैनी एसडीएम हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लुटने के मामले में नरैनी एसडीएम हटाए गए
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुकेरा गांव में राशन लुटने की घटना में लीपापोती कर रहे नरैनी एसडीएम को डीएम ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने डीएम के निर्देशों का भी पूरी तरह पालन नहीं किया। पैलानी परगना के एसडीएम महेंद्र सिंह नरैनी के नए एसडीएम होंगे।
मुकेरा गांव में बुधवार की शाम राशन की तंगी और कोटेदार की कालाबाजारी तथा धांधली से परेशान ग्रामीण आपा खो बैठे और दुकान में धावा बोलकर राशन लूट लिया।
कोटेदार भरत त्रिपाठी ने 76 बोरी (लगभग 38 कुंतल) राशन लुट जाने की बात कही थी। इसके पूर्व ग्रामीणों ने दोपहर को मुख्य सड़क पर इसी मुद्दे पर सड़क जाम की थी।
एसडीएम ने जाम लगाए लोगों को दिए आश्वासन के बाद भी गांव जाकर स्थिति नहीं समझी। उसी दिन शाम को राशन लुटने की घटना हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएम सुरेश कुमार ने अगले ही दिन नरैनी एसडीएम पुष्पराज सिंह को निर्देश दिए थे कि वह तत्काल मौके पर जाएं और व्यक्तिगत रूप से इस घटना की जांच करें तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।
इसके बाद भी एसडीएम मुकेरा गांव नहीं पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक को भेजकर जांच करा ली। शनिवार को शाम डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि एसडीएम पुष्पराज सिंह को तत्काल प्रभाव से नरैनी से हटा दिया गया है।
उन्हें पैलानी परगना भेजा गया है। पैलानी के एसडीएम को नरैनी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। डीएम ने यह भी बताया कि इस मामले में वे जांच करा रहे हैं।
जो भी लापरवाह व दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। राशन आदि के मामले में शासन और प्रशासन बेहद गंभीर है। कहीं भी राशन का संकट नहीं होने दिया जाएगा।