फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In-laws' girl dies of poisoning

ससुराल में युवती की जहर से मौत

Fri, 30 Oct 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
In-laws' girl dies of poisoning
बदौसा। संदिग्ध हालात में युवती की सुसराल में जहर से मौत हो गई। घटना की वजह खाना बनाने को लेकर पति से विवाद होना बताया जा रहा है। पति हाल ही में परदेस से घर लौटा है। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर में गुरुवार की शाम फूला (23) पत्नी रोहित पटेल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चित्रकूट के जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि खाना बनाने को लेकर पत्नी फूला से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर उसने जान दे दी। 15 दिन पहले वह सूरत (गुजरात) से घर लौटा है। मृतका की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। मायका देवकली (चित्रकूट ) है। उसके दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी और युवती ने जहर खाया
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव में 17 वर्षीय किशोरी चुन्नी ने गुरुवार की रात घर में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। बिछवाही (तिंदवारी) गांव में रन्नो (20) ने गुरुवार की शाम जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed