फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal weapons and alcohol addiction increased in Bundelis

बुंदेलियों में बढ़ा अवैध शस्त्र और शराब का शौक

Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal weapons and alcohol addiction increased in Bundelis
Illegal weapons and alcohol addiction increased in Bundelis - फोटो : BANDA
बांदा। शस्त्र और शराब का शौक बुंदेलियों को जेल भी पहुंचा रहा है। नशे की लत पूरी करने के लिए अवैध शराब का सेवन और अपराध अंजाम देने के लिए नाजायज शस्त्रों के इस्तेमाल की बढ़ती प्रवृत्ति पुलिस के आंकड़ों से साफ जाहिर है।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में अवैध शस्त्रों के 3000 से ज्यादा शौकीनों को हवालात की हवा खानी पड़ी है। 2000 से ज्यादा गैर कानूनी शस्त्र पुलिस के हाथ लगे हैं। उधर, अवैध शराब के नशे से लत पूरी करने पर 11 हजार लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा अवैध देशी शराब मिली है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में शस्त्र लाइसेंस का शौक पुराना है। यह स्टेटस सिंबल का रूप ले चुका है। कंधे पर भारी-भरकम बंदूक या राइफल टांगना या कमर में रिवाल्वर/पिस्टल शान समझा जाता है। इसी होड़ में अवैध शस्त्रों का चलन भी चल रहा है। चित्रकूटधाम मंडल पुलिस के आंकड़े इसके गवाह हैं। मौजूदा राज्य सरकार को साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में मंडल के चारों जिलों की पुलिस ने अवैध शस्त्रों पर जो कार्रवाई की है, उसके आंकड़े काफी हैरत वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चारों जिलों में अवैध शस्त्र बनाने की 64 फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। 62 राइफल, 928 पिस्टल, 2147 दोनाली व एकनाली बंदूकें बरामद हुई हैं। देसी असलहा बनाने के आरोप में 2907 लोग गिरफ्तार हुए हैं। अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ 94 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनके अलावा फैक्ट्री निर्मित 29 राइफल, 34 एकनली व दोनली बंदूक, 22 पिस्टल/रिवाल्वर पकड़े हैं। 6670 कारतूसों का जखीरा मिला है। फैक्ट्री निर्मित असलहों में 149 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
जिला बरामद असलहे गिरफ्तारी अवैध फैक्ट्री
बांदा 1087 955 20
चित्रकूट 347 391 02
महोबा 808 639 17
हमीरपुर 991 1165 25
जिला गिरफ्तारी अंग्रेजी देशी अवैध भट्ठी
बांदा 2728 102 38097 174
चित्रकूट 1827 364 50507 192
हमीरपुर 3548 709 17569 178
महोबा 2910 327 52982 91
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed