{"_id":"6838a9fd60ed70c1580ea888","slug":"illegal-liquor-warehouse-will-be-removed-within-24-hours-banda-news-c-12-1-knp1055-1130494-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: औद्योगिक क्षेत्र से 24 घंटे में हटाया जाएगा शराब का अवैध गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: औद्योगिक क्षेत्र से 24 घंटे में हटाया जाएगा शराब का अवैध गोदाम
विज्ञापन
बांदा। औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग के अफसरों की कथित मिलीभगत से कोल्ड स्टोरेज के स्थान पर शराब के गोदाम संचालन पर औद्योगिक विकास मंत्री व बांदा के प्रभारी नंदगोपाल नंदी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर शराब गोदाम का भूखंड खाली कराने का आदेश दिया है। साथ ही ओडीओपी योजना में किए गए फर्जीवाड़े और मनमानी पर भी कार्रवाई की बात कही है।
उद्योग विभाग के स्थानीय अधिकारियों के कार्यालय की नाक तले स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित किए भूखंडों का नियम विरुद्ध और अवैध उपयोग किया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज के नाम पर आवंटित भूखंड में शराब गोदाम संचालित किया जा रहा है। ओडीओपी योजना की धांधली आदि की खबरें अमर उजाला में छपने के बाद गर्माए इस मुद्दे की खबर पर बृहस्पतिवार को मंत्री नंदी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने फोन पर बताया कि शराब का गोदाम 24 घंटे के अंदर खाली कराने का आदेश दे दिया गया है।
ओडीओपी योजना के बारे में मंत्री ने कहा कि यह मामला लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग से संबंधित है। उनके विभाग में नहीं है। कहा कि फिर भी जनपद का प्रभारी और औद्योगिक विकास मंत्री होने के नाते मैं कहता हूं कि नियमों का उल्लंघन करने की छूट किसी को नहीं है। हर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जवाबदेही को तय करना उनका कर्तव्य है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने जो नियम बना रखे हैं, उसी के अनुसार जमीनों का आवंटन करना है। वही उद्योग लगेगा जिसके लिए वह अनुमान्य है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट -
संयुक्त उद्योग आयुक्त को दी चेतावनी
यहां तैनात संयुक्त उद्योग आयुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही और मंडल में उद्योग विभाग की योजनाओं की अनदेखी आदि की शिकायतों के सवाल पर नंदी ने कहा कि वह उनके मंत्रालय के नहीं हैं। लघु उद्योग विभाग के हैं, लेकिन दायित्वों में लापरवाही या गड़बड़ी आदि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।