फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal firecrackers were being manufactured in a room built on the farm, police arrested two people.

Banda News: खेत में बने कमरे में बना रहे थे अवैध पटाखे, पुलिस ने दो को पकड़ा

Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecrackers were being manufactured in a room built on the farm, police arrested two people.
बांदा। खेत में बने कमरे में अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो लोगों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रुपये कीमत के बने और अधबने पटाखे, बारूद व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि मंगलवार की देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में एक खेत में बने कमरे से अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। यहां से बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी अवधेश वर्मा व गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी मोनू सेन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के पूर्व बाजार में अवैध रूप से पटाखों की आपूर्ति करने की तैयारी में थे। इनके पास से 46.3 किलोग्राम बड़ा रैपर लाइट, 3.4 किलोग्राम छोटा रैपर लाइट, 58 किलोग्राम अर्ध निर्मित लाइट (बारूद भरा ), 50 किलोग्राम पूर्ण निर्मित लाइट (बारूद भरा ), 2.6 किलोग्राम निर्मित पटाखे, 21.4 किलोग्राम बारूद पाउडर, 18.7 किलोग्राम सफेद पाउडर, 4.8 किलोग्राम गंधक पाउडर, 4.3 किलोग्राम कोयला पाउडर,14.1 किलोग्राम सफेद पाउडर (वरेठा ), 3.9 किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, 2.7 किलोग्राम काला गहरा पाउडर, एक किलो अवरी रंग गुलाबी,1.3 किलोग्राम स्लेटी रंग का पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed