फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal arms factory operating in a house on the outskirts of Motiyari village busted.

Banda News: मोतियारी गांव के बाहर घर में चल रही शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory operating in a house on the outskirts of Motiyari village busted.
नरैनी (बांदा)। कोतवाली पुलिस ने गांव मोतियारी में घर में संचालित शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से छह बने तमंचे, दो अर्धनिर्मित तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा शस्त्र बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया 24 अगस्त की देर शाम कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने गांव मोतियारी के बाहर बने घर में छापा मारा। यहां तमंचे बनाते हुए मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनई निवासी देवीदीन और मोतियारी के रामस्वरूप उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह घर में तमंचे तैयार करते थे और उन्हें सात से आठ हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस अब इस अवैध शस्त्र कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देवीदीन के खिलाफ नरैनी थाने में वर्ष 2010 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मुकदमे समेत कुल चार मामले दर्ज हैं। रामस्वरूप उर्फ मुल्ला के खिलाफ वर्ष 2007 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा, एसआई ऐश खां, एसआई विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह, आशु सिंह, अजय यादव, अनूप मिश्रा, सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed