{"_id":"6acfbe4ec3005992db0330d3","slug":"igrs-poor-ranking-for-36-district-departments-banda-news-c-212-1-mah1012-153418-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस : जिले के 36 विभागों की रैंकिंग खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस : जिले के 36 विभागों की रैंकिंग खराब
Wed, 14 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का असर अब विभाग व उनके अधिकारियों की रैंकिंग पर भी दिखने लगा है।
आईजीआरएस की समीक्षा में 36 विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो से तीन दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बावजूद शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होना गंभीर बात है।
अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना होगा। केवल पोर्टल पर निस्तारण दर्ज कर देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। सभी अधिकारी अपने स्तर पर आईजीआरएस की नियमित समीक्षा करें और रैंकिंग सुधारते हुए 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अनुपस्थित अधिकारियों पर भी जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।