फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If you refused to put your hand on the head, then broke the hand.

सिर पर हाथ फेरने से मना किया तो हाथ तोड़ा

Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
If you refused to put your hand on the head, then broke the hand.
बांदा। सिर पर हाथ फेरने का विरोध किया तो दबंग ने डंडे से पीटकर हाथ तोड़ दिया। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घटना में मजदूरों के आठ माह की मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने साथियों के साथ मां-बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

नरैनी नगर निवासी जय प्रताप सिंह सेंगर को बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी दबंग ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि पड़ोसी दबंग उसके सिर पर हाथ फेरने लगा। उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई रजनेश और मां कुसुमा शुक्रवार को सुबह ठेकेदार से मजदूरों का भुगतान मांगने गए थे। इस पर दबंग ठेकेदार और उसके परिजनों ने लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई और मां को पिटता देख वह बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल ने बताया कि छह मजदूरों की आठ माह की मजदूरी करीब पौने दो लाख रुपये बकाया है। यही रुपये मांगने पर मारपीट की गई। वहीं मारपीट में इसी गांव का जगभवन भी घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मटौंध निवासी शिवकुमार और उसकी पत्नी रानी को छोटे भाई ने लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल शिवकुमार ने बताया कि मां से लकड़ी के पटरा मांगने पर भाई ने मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed