फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If you leave cattle open, you will be fined

Banda News: मवेशी खुला छोड़ा तो लगेगा जुर्माना

Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
If you leave cattle open, you will be fined
तिंदवारी। कस्बे व बाजार की सड़कों पर अन्ना मवेशियों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। नगर पंचायत ने इन मवेशियों को सड़कों से खदेड़ना शुरू कर दिया है। पशुपालकों को डुगडुगी पिटवाकर चेतावनी दी जा रही है। ईओ ने कहा कि मवेशियों को पशुपालक छुट्टा न छोड़ें। यदि सड़क पर मवेशी मिले तो 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा है कि तिंदवारी कस्बा में पशुपालकों को डुग्गी के माध्यम से सचेत किया जा रहा है। दो दिन के अंदर यदि अपने मवेशियों को घरों में नहीं बांधते हैं तो पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बारिश के मौसम में नगर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या काफी बढ़ गई है। ये पशु सड़कों पर जहां-तहां बैठे हैं। इससे यातायात तो प्रभावित होता ही साथ ही हादसों का डर भी बना रहता है। नगर पंचायत ने आवारा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए नगर पंचायत की एक टीम रात में नगर में यहां-वहां बैठे आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed