फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If you do not accept demands then it will be fast

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन

Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
If you do not accept demands then it will be fast
बिजली कर्मियों के धरने के संबोधित करते उप जोनल मंत्री आनंद पाल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में चित्रकूटधाम मंडल के संविदा और नियमित बिजली कर्मियों की हड़ताल और धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य अभियंता कार्यालय में चारों जिले के बिजली कर्मी शामिल हुए। अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष अमीनुद्दीन ने की।

विज्ञापन


प्रांतीय उप महामंत्री रामलाल पाल, दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव, उप जोनल मंत्री आनंद पाल सहित असगर हुसैन, खंडीय अध्यक्ष मोहनलाल आदि संबोधित करते हुए कहा कि 16 सूत्री मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उधर, हड़ताल के चलते फिलहाल मंडल में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर नहीं है। धरने का संचालन आनंद पाल ने किया। नसीम, हरदेव, गरीब खां, राम आसरे, अवधेश, विजय शंकर, सागर, संजय कुशवाहा, इंदल सिंह, राजेश निगम, कमाल अहमद, अनीस कादरी, जुनैद, लखनलाल, देवेंद्र तिवारी, पप्पू रजा आदि कर्मचारी शामिल थे। 
विज्ञापन


गड़बड़ाने लगी बिजली आपूर्ति 
बांदा। मंडल मुख्यालय में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। इसका सीधा असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। सोमवार को मंडल मुख्यालय सहित जनपद के अधिकांश इलाकों में देर तक बिजली गुल रही। शाम 4.55 बजे तिंदवारी रोड पर स्थित 220 केवी सब स्टेशन से आपूर्ति बंद हो गई। पूरा जिला बिजली विहीन हो गया। यह शाम 6 बजे चालू हुई। इसके पूर्व शहर के मुख्य और जलापूर्ति से जुड़े भूरागढ़ फीडर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई। एक फेस की आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं को नलों से पानी लेने में असुविधा हुई। छह घंटे बाद बिजली कर्मियों ने सुध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed