{"_id":"636013b1fe0df912da1e5434","slug":"if-you-ask-for-money-from-farmers-action-will-be-taken-on-the-center-in-charge-banda-news-knp725879963","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः किसानों से पैसा मांगा तो केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः किसानों से पैसा मांगा तो केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। मंगलवार से होने वाली धान की खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने सोमवार को केंद्र प्रभारियों व एफसीआई के ठेकेदारों की बैठक ली। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में पॉस मशीन, बारदाना, इलेक्ट्रिक कांटा, पंखा सहित नमी मापक यंत्र की व्यवस्था करें। किसी भी दशा में बिचौलियों व व्यापारियों का धान नहीं खरीदा जाना चाहिए।
बताया कि किसानों को मानक के अनुसार नमी में छूट दी जाए। टोकन व्यवस्था के तहत धान खरीदा जाए। कहा कि किसान आएं या न आएं प्रभारी केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। किसानों का भुगतान 72 घंटे के अंदर किया जाए। कहा किसानों को परेशान करने या पैसा मांगने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अतर्रा में उप जिलाधिकारी विकास यादव ने केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। कहा धान खरीदने के नाम पर किसानों से वसूली या धान की कटौती न की जाए। व्यापारियों को आगाह किया कि किसानों के धान की खरीद कम रेट पर नहीं होगी। व्यापारी नवीन मंडल स्थल व उप मंडल से आवंटित स्थान व गोदाम पर ही क्रय विक्रय करें। मंडी सचिव दिलीप कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार, नसीम खान रहे।