फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the loan is not repaid, 17.70% interest will be charged

Banda News: जून तक ऋण नहीं अदा किया तो लगेगा 17.70 फीसदी ब्याज

Sun, 09 Jun 2024 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the loan is not repaid, 17.70% interest will be charged
बांदा। बांदा-चित्रकूट जिले में संचालित करीब 70 सहकारी बैंकों से किसानों ने खाद-बीज आदि के नाम पर करीब साढ़े 41 करोड़ रुपये ऋण ले रखा है, लेकिन जमा नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी कि यदि 30 जून तक किसान ऋण नहीं जमा करते हैं तो उनसे 17.70 फीसदी ब्याज के साथ ऋण की वसूली की जाएगी। अभी उन्हें सिर्फ तीन प्रतिशत देनी पड़ रही है। लोन न जमा करने वाले किसानों से कुर्की व गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक सभागार में चेयरमैन पंकज अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सिंह ने सभी सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों व समितियों के सचिवों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने किसानों को वितरित किए गए ऋण की समीक्षा की। बांदा जिले में 18 करोड़ 78 लाख 23 हजार रुपये और चित्रकूट जनपद में 22 करोड़ 79 लाख रुपये का ऋण किसानों ने तीन प्रतिशत ब्याज पर ले रखा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक राजेश कुमार ने अपर जिला सहकारी अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों, सहकारी कुर्क अमीनों से कहा है कि बकाएदार किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सिंह ने उप महाप्रबंधकों व शाखा प्रबंधकों से कहा कि ऋण की वसूली में सक्रियता दिखाएं और अवकाश दिवसों में भी वसूली में लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed