फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the BJP government

भाजपा सरकार बनी तो राज्य बनेगा बुंदेलखंड

Mon, 20 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 20 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the BJP government
जोश भरतीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : amarujala

फायरब्रांड नेता व स्टार प्रचारक केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा-बसपा पर निशाना साधा। सीएम कहते हैं उनका काम बोलता है, लेकिन यहां तो ‘कांड’ बोलता है। भाजपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड अलग राज्य बनाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ कर बिना ब्याज लोन दिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मर्का में मुड़िया बाबा मंदिर के निकट बबेरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रपाल कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में साध्वी ने कहा कि दो दलों का गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। एक ने देश और दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। यमुना किनारे रहने वाले सब्जी-बारी लगाने वालों को बालू माफिया नहीं हटा पाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड खुशहाल होगा। विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड राज्य बनेगा। किसानों की अन्ना जानवरों से फसल बर्बाद नहीं होने दी जाएगी। सपा शासन काल में थाने गुंडों का अड्डा बन गए हैं। गरीबों की सुनी नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आईपी पटेल व संचालन महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह पटेल, डॉ.एसएस भारतीय, विजय विक्रम सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, प्रताप सिंह सचान, विजय पाल सिंह, रामनरेश मिश्रा, विश्वेसर पांडेय, मर्का प्रधान विनोद निषाद, सुकदेव प्रसाद वर्मा, संतोष यादव, राजीव मिश्रा, राकेश निषाद, सोहन सिंह, मीना भारती, सुनीता वाल्मीकि, सुधीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

उधर, पैलानी के जीआईसी मैदान में परिवर्तन सभा में साध्वी ने कहा कि सपा की सरकार आई तो मुसलमानों को बढ़ावा दिया और बसपा की सरकार बनी तो हरिजन एक्ट में निर्दोषों को जेल भेजा गया। लेकिन भाजपा सभी को साथ लेकर चलेगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक सबादा गांव में समुदाय विशेष के प्रधान ने भक्तों को खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सपा-बसपा लोगों को आपस में लड़ाकर राज्य करना चाहती हैं। सपा ने कन्या विद्या धन सिर्फ मुस्लिम लड़कियों को दिया।

शिक्षा से संप्रदाय का विभाजन चालू कर दिया। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि एक विधायक के शोषण का शिकार हुई शीलू निषाद का भी मुद्दा उठाया। कहा कि पीड़ित को ही बसपा ने जेल भेज दिया और मायावती कहती हैं कि सरकार आई तो गुंडागर्दी कम होगी। अब अखिलेश को किसान याद आ रहे हैं। पांच साल कुछ नहीं किया। केंद्र से मिला पैसा बुंदेलखंड के बजाए सैफई में लगा दिया। प्रत्याशी बृजेश प्रजापति के पक्ष में वोट की वकालत की।


                                                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed