फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If ten thousand is paid then 20 thousand will get loan

दस हजार चुकाया तो 20 हजार मिलेगा कर्ज

Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
If ten thousand is paid then 20 thousand will get loan
बांदा। समय से कर्ज चुकाने पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की बैंक लिमिट बढ़ाकर दोगुना की जा सकती है। अभी इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रुपये तक कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में अब तक साढ़े सात हजार से ज्यादा छोटे दुकानदारों को कई बैंकों से 90 करोड़ रुपये ऋण दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की पाबंदियों में टूट चुके स्ट्रीट वेंडर (फुटपाथी दुकानदारों) को पुन: दुकान स्थापित करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी। इसके तहत पांच हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए। अब तक लगभग 4800 स्ट्रीट वेंडर्स को 10-10 हजार रुपये कई बैंकों से ऋण दिया गया है। यह जानकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) राजीव आनंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाता सही संचालित होने और समय से कर्ज अदा करने वाले लाभार्थियों की लोन लिमिट 20 हजार रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। डिफाल्टर होने पर उन्हें लोन वृद्धि का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम ने बताया कि मुद्रा लोन योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसमें अब तक 7700 छोटे दुकानदारों को 90 करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। इस योजना के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख तक ऋण दिया जाता है। योजना को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

शिशु श्रेणी में 50 हजार रुपये, किशोर में पांच लाख तक और तरुण श्रेणी में पांच से दस लाख रुपये तक कर्ज देने की व्यवस्था है। बैंक द्वारा सत्यापन के बाद पात्र को बैंक ऋण स्वीकृत किया जाता है। दावा किया कि फिलहाल इस योजना में कोई आवेदन लंबित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed