{"_id":"6133b9118ebc3e5009000a2a","slug":"if-slipped-in-manure-then-come-under-action-banda-news-knp65019635","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद में फिसले, तो कार्रवाई की जद में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद में फिसले, तो कार्रवाई की जद में आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खाद के लिए किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर लगाए गए जाम और उसमें पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के वाहनों का काफिला फंसने पर चित्रकूटधाम मंडल के सहकारिता उपायुक्त एवं उप निबंधक ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहकारिता विभाग के चार कर्मियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि, निलंबन, वेतन वृद्धि में रोक आदि की कार्रवाई की है।
उपायुक्त ने अपने आदेश में अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए हवाला भी दिया है। कार्रवाई की जद में आए अफसरों के खाद मामले में फिसलने से अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में हैं।
मंगलवार (31 अगस्त) को किसानों ने अतर्रा के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। किसान खाद न मिलने से गुस्से में थे। बांदा से चित्रकूट जा रहे पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा का काफिला भी जाम में फंस गया।
विज्ञापन
महानिरीक्षक ने अपने वाहन से उतरकर किसानों को संबोधित किया और मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को अवगत कराया। महानिरीक्षक के आश्वासन पर किसानों ने जाम खत्म किया।
किसानों के जाम और उसमें आईजी के काफिले के फंसने में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। विभाग की हुई किरकिरी पर चित्रकूटधाम मंडल के उपायुक्त एवं उप निबंधक (सहकारिता) दीपक सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
उन्होंने शुक्रवार को शाम जारी आदेशों में अतर्रा के अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश कुमार को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। सचिव/कृषि पर्यवेक्षक राम सिंह की वेतन वृद्धि रोक दी है।
अतर्रा क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के आंकिक राजबहादुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक नरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है।
सहायक आयुक्त ने बरती लापरवाही
उपायुक्त/उप निबंधक ने सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक नरेंद्र सिंह को जारी नोटिस में कहा कि उनका मुख्य दायित्व समितियों को खाद आपूर्ति के लिए गुड फार पेमेंट के चेक पीसीएफ को उपलब्ध कराने और पीसीएफ द्वारा समितियों को समय से उर्वरक की आपूर्ति व्यवस्था देखते रहना था, लेकिन दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया।
इसलिए अतर्रा क्रय-विक्रय सहकारिता समिति के सामने किसानों ने जाम लगाया और आईजी का काफिला रोककर प्रदर्शन किया। यह सहायक आयुक्त की लापरवाही से हुआ है।
सचिव ने समस्याओं का नहीं किया निराकरण
सहकारी समिति सचिव/कृषि पर्यवेक्षक राम सिंह को जारी आदेश में उपायुक्त ने कहा कि पहली सितंबर को अमर उजाला में खबर छपी कि खाद के लिए किसानों ने हाईवे जाम किया और आईजी का रास्ता रोका।
इसका संज्ञान जिलाधिकारी और सहकारिता आयुक्त/निबंधक ने लेकर अत्यंत रोष व्यक्त किया और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों को खाद वितरण न करने पर एक वेतन वृद्धि रोकी जाती है।
आंकिक ने किसानों को किया गुमराह
सहकारी समिति के आंकिक राजबहादुर को समिति सचिव द्वारा जारी आदेश में सहायक आयुक्त के पत्र का हवाला देकर कहा गया कि खाद वितरण के दौरान आंकिक ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया।
खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को भ्रामक जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने रोष जताते हुए आंकिक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिला अधिकारी को माना गया दोषी
अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश कुमार को उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा कि उनका मुख्य दायित्व है कि अपने तहसील की समितियों को समय से खाद मुहैया कराने की व्यवस्था देखते रहें।
पीसीएफ को चेक उपलब्ध कराएं, लेकिन इस दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया। खरीफ अभियान में खाद वितरण में लापरवाही व उदासीनता बरती गई। मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ इसकी भर्त्सना की जाती है।
594 एमटी यूरिया, 1482 एमटी डीएपी स्टाक
किसानों को सहकारी समितियों से तैयार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। मंडल में 594.76 मीट्रिक टन यूरिया और 1482.95 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। बांदा में 530.245 मीट्रिक टन, चित्रकूट में 57 मीट्रिक टन और हमीरपुर में 7.515 मीट्रिक टन यूरिया मुहैया है।
बांदा में 608.300 मीट्रिक टन, चित्रकूट में 826 मीट्रिक टन, महोबा में 6.650 मीट्रिक टन और हमीरपुर में 42 मीट्रिक टन डीएपी का स्टाक है। शनिवार को एक रैक बांदा व चित्रकूट के लिए और एक रैक महोबा और हमीरपुर के लिए लग रही है।
महोबा व हमीरपुर में डीएपी की रैक और आ रही है। बांदा और चित्रकूट में भी 3 दिन में डीएपी की रैक आ जाएगी।
-दीपक सिंह, उपायुक्त/उप निबंधक, चित्रकूटधाम मंडल
बांदा-चित्रकूट में तहसीलवार प्रभारी नामित
खरीफ व रबी अभियान में खाद आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए चित्रकूटधाम मंडल के उपायुक्त/उप निबंधक (सहकारिता) दीपक सिंह ने बांदा और चित्रकूट जनपदों की सभी नौ तहसीलों में अपने विभाग का एक-एक प्रभारी नामित किया है।
इन्हें निर्देश दिया कि प्रत्येक खाद बिक्री केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। खाद खत्म होने से पहले अग्रिम चेक तैयार रखी जाए। किसी प्रकार की ढिलाई अक्षम्य होगी।
बांदा, चित्रकूट में तहसीलवार नामित सहकारिता प्रभारी
सदर तहसील (बांदा) : सूर्य प्रकाश, अपर जिला सहकारी अधिकारी। फोन-8317712815
अतर्रा (बांदा) : कमलेश कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी। फोन-7905769659
नरैनी (बांदा) : अरुण कुमार, सहायक विकास अधिकारी। फोन-87073099601
पैलानी (बांदा) : डॉ. अरविंद सिंह, सहायक विकास अधिकारी। फोन-9453575255
बबेरू (बांदा) : मो. असलम सिद्दीकी, उप महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक। फोन-7905097606
मऊ (चित्रकूट): उमाकांत कुशवाहा, अपर जिला सहकारी अधिकारी। फोन-8948560221
कर्वी (चित्रकूट) : सपना अग्रवाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी। फोन-8140347161
राजापुर (चित्रकूट) : मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी। फोन-6387058186
मानिकपुर (चित्रकूट) : मारकंडेय मिश्रा, सहायक आयुक्त/ सहायक निबंधक। फोन- 8960551167