फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If children are harmed in a vehicle accident, then the manager will get Rasuka installed on the preacher

वाहन हादसे में बच्चों को नुकासान हुआ तो प्रबंधक, प्रचार्य पर लगवाएंगे रासुका

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
If children are harmed in a vehicle accident, then the manager will get Rasuka installed on the preacher
If children are harmed in a vehicle accident, then the manager will get Rasuka installed on the preacher - फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। अब स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर बच्चे के घायल या मृत्यु होने पर प्रबंधक/प्राचार्यों पर रासुका की संस्तुति की जाएगी। स्कूलों वाहनों को मानक के अनुरूप बनाने के लिए 226 वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दिए गए हैं। उन्हें इसी माह वाहनों को मानकों पर फिट करके परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिखाने होंगे। विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियम बताकर उनका पालन के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन शंकरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधक/प्राचार्यों को जारी नोटिस में हाईकोर्ट के आदेश और मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का हवाला देकर कहा गया है कि अपने स्कूल के वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार कराएं और इसी माह चेकलिस्ट के साथ निरीक्षण के लिए परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। वरना यह माना जाएगा कि उनके वाहन मानक के अनुरूप नहीं हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि स्कूल वाहन से हुई दुर्घटना में किसी बच्चे/विद्यार्थी की मृत्यु हुई या घायल हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधक/प्राचार्य पर सुनिश्चित करते हुए उन पर रासुका लगाने के लिए डीएम/एसपी को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे हेलमेट के लिए करेंगे टोका टाकी
विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता गोष्ठी में एआरटीओ शंकरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने और ड्राइविंग लाइसेंस बन जाने पर ही वाहन चलाएं। उन्होंने सभी बच्चों को शपथ दिलाई कि अपने परिजनों और मित्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने की प्रेरणा देंगे। इसके लिए टोका-टाकी भी करेंगे। बुकलेट, कलेंडर बांटा और शपथ दिलाई। स्कूल प्रशासन को विद्यालय वाहन समिति गठित करने के निर्देश दिए। स्कूल डायरेक्टर पूर्णाशिष रथ, प्रधानाचार्य डा.संगीता लमगोरा और प्रशिक्षक डा.पीयूष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed