{"_id":"66b3d01b83f2e5ee9109bda4","slug":"ichhawars-quota-suspended-sabadas-cancelled-banda-news-c-212-1-sknp1006-114162-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इछावर का कोटा निलंबित, सबादा का निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इछावर का कोटा निलंबित, सबादा का निरस्त
विज्ञापन
पैलानी। जांच के दौरान इछावर राशन दुकान में अनियमिता मिलने पर निलंबित कर दिया गया है। साथ सबादा गांव की दुकान को निरस्त किया गया है।
पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा तीन जुलाई को इछावर गांव में सिया दुलारी की राशन दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली थी। उन्होंने कोटेदार को बुलाया लेकिन वह नहीं आईं। बोर्ड पर सूचना अंकित नहीं की गई। कुछ कार्डधारकों को दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह का राशन भी नहीं दिया गया। विक्रेता की पॉस मशीन पर उनके अंगूठे लगवा लिए गए लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला था। इस पर राशन दुकान को निलंबित कर चंदवारा स्थित ममता देवी की राशन दुकान से अस्थाई संबद्ध किया है।
उधर, सबादा गांव में उचित दर विक्रेता खुदा बक्श की दुकान का निरीक्षण में साइन बोर्ड, स्टाक बोर्ड, सतर्कता समिति सदस्यों का विवरण, वितरण रोस्टर, टोल फ्री नंबर ,अंत्योदय राशन कार्ड की सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई। खुदा बख़्श से दुकान का स्टाक रजिस्टर मांगा गया तो नहीं मिला। दुकान पर 71 क्विटंल गेहूं व 40.47 क्विटंल चावल होना चाहिए किंतु मौके पर 40 क्विटंल गेहूं तथा 40 किलोग्राम चावल ही मिला और 23.1 क्विटंल गेहूं तथा 40.007 क्विटंल चावल का स्टाक कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अनियमितता पर उक्त दुकान का निरस्तीकरण घटतौली होने पर कार्रवाई की गई है।